युवक को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
बदायूं, मई 19 -- रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने युवक को रास्ते में घेर लिया और उस पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले की जांच में जुटी है। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरपुरी विनायक निवासी नाजिम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे उसका बेटा फैजान नमाज पढ़कर घर लौट रहा था कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। राहगीरों ने जैसे तैसे उसे बचाया। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया जान बचाकर वह घर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.