युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, केस
रांची, जून 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के दर्जी मोहल्ला निवासी मो अर्श और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में मो इरशाद खान ने इम्तियाज समेत अन्य के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मो इरशाद ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मो अर्श शुक्रवार की शाम गली से गुजर रहा था। इसी दौरान इम्तियाज समेत अन्य ने उनके पुत्र को रस्सी बांधकर घर के भीतर ले जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर विकेट से हमला किया। इस घटना में उनकी आंख के पास गंभीर चोट लगी है। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- कपड़े की दुकान से बाहर खींचकर पीटा, केस पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.