बांदा, अप्रैल 26 -- बांदा। तिंदवारी थाने के कैथी डेरा मजरा जौहरपुर में शनिवार को दोस्तों ने पहले घर से फोनकर बुलाया और फिर यमुना नदी ले जाकर डुबोकर मारने का प्रयास किया। युवक बचकर किसी तरह घर पहुंचा और जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-कुल्हाड़ी चलीं। दोनों तरफ से महिला व युवतियों समेत दस से ज्यादा लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कैथी डेरा गांव के एक पक्ष से बिंदा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को दोपहर एक बजे गांव के जितेंद्र, विमल, संदीप तथा अनुज ने फोनकर उनके बेटे विकास को घर से बुलवाया। इसके बाद यमुना नदी किनारे लेजकर उसे डुबोकर मारने का प्रयास किया। विकास किसी तरह बचकर निकल आया और घर में घटना की जानकारी दी। इसी बात पर जितेंद्र और बिंदा के परिवार के ल...