पूर्णिया, मई 3 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हरिराही गांव में पुराने झगड़े की रंजिश में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना शुक्रवार करीब 11 बजे हरिराही-बड़हरा रोड पर जयनगरा तिनमुहानी के पास हुई। घायल युवक की पहचान हरिराही निवासी गुड्डू शर्मा पिता विजय शर्मा के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह डीजे गाड़ी से सामान पहुंचाने हरिराही से बड़हरा जा रहा था, तभी अपाची बाइक पर सवार राजेश मालाकार का बेटा रंजीत कुमार और मनखुश कुमार ने उस पर गोली चला दी। गोली गुड्डू शर्मा के गले में फंस गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरा कोठी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.