गोपालगंज, मार्च 9 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के धतीवना गांव में पांच मार्च को एक युवक के साथ मारपीट कर उसके हाथ से दो सोने की अंगूठी छीन ली गई। इस संबंध में घायल युवक ने तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। भोरे थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी सुमरित तिवारी ने प्राथमिकी में बताया कि वह पढ़ाई के लिए अपनी नानी के घर धतीवना गांव में रहता है। घटना के दिन वह गांव की एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीदने गया था। उसी दौरान गांव के अजय दुबे सहित कुछ लोग उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और उसके हाथ से दो सोने की अंगूठी निकाल ली। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे पहुंचाया।...