युवक को मारपीट कर मोबाइल और 11 हजार छीने
गोपालगंज, जून 21 -- भोरे। स्थानीय थाने के गोपालपुर टोला देउरवां में रविवार को इजहार अंसारी को मारपीटकर उसके पॉकेट से मोबाइल व 11 हजार रुपए छीन लिए गए।घायल का इलाज रेफरल अस्पताल भोरे में कराया गया। मामले को लेकर पीड़ित ने अपने ही गांव के अभिषेख कुमार सिंह व विनय कुमार सिंह के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि पीड़ित हनुमान बाजार देउरवां में चाय पीने गए हुए थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.