चंदौली, मई 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पुलिस कालोनी पानी टंकी के समीप बुधवार को पुलिस ने मारपीट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी की प्रेमिका से बात करने पर धारदार हथियार से जीटीआर ब्रिज के समीप आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया था। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 2 मई की रात नगर निवासी श्रवण कुमार पर जीटीआर ब्रिज के समीप धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद घायल की तहरीर पर शाहकुटी निवासी रवि जायसवाल और सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के महेसुआ नई बाजार निवासी निखिल कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही थी। यह भी पढ़ें- एकौना में आपसी विवाद में किशोर को मारी गोली इस दौरान बुधवार की सुबह पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.