हापुड़, जून 6 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर राजाजी ढाबे पर करीब एक दर्जन आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में पीड़ित युवक आरोपियों के सामने मिन्नत करता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जनपद संभल के असमौली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी अदीब ने बताया कि 31 मई की रात वह बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा था। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-9 स्थित राजा जी ढाबा पर पीड़ित ने अपनी बाइक रोकी। इसी बीच करीब 12 युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीट कर वीडियो ...