युवक को मारपीट कर अधमरा कर जंगल में फेंका, आरोपी फरार
रुडकी, जून 20 -- लक्सर, संवाददाता। अकौढ़ा खुर्द गांव के एक युवक को पड़ोसी गांव के युवक ने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा और अधमरा कर जंगल में फेंक दिया। बाद में रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने घायल को उसके घर पहुंचाया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी अर्जुन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात पड़ोसी गांव मुंडाखेड़ा कलां के एक युवक ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। बताया कि वह मिलने के लिए चला गया। आरोप है कि वहां पहले से सरिया, लाठी-डंडे और अन्य हथियारों के साथ मौजूद कई युवकों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.