जौनपुर, सितम्बर 29 -- बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव में सोमवार को एक युवक को मारपीट कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है। उक्त गांव निवासी हर्षित विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह शाम को कलिंजरा बाजार से घर आ रहा था। गांव में पहुंचने पर पहले से ही घात लगाकर खड़े सुरेंद्र यादव, आदर्श यादव व सुद्धू यादव ने लोहे की प्लेट लगी लाठी, सरिया व बेल्ट से मारने लगे। जिससे गंभीर चोटें लगी हैं। थानाध्यक्ष फूल चंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...