जौनपुर, मार्च 6 -- जफराबाद। क्षेत्र के दरीबा शाहबड़ेपुर गांव में होली के दिन गांव के कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी प्रेमजीवन भारद्वाज पुत्र स्व.मोलई राजभर दमन में रहकर रोजगार करते हैं। वह होली के अवसर पर अपने गांव दरीबा शाहबड़ेपुर आए हुए हैं। चार मार्च 2026 की दोपहर गांव के ही सुनील राजभर पुत्र स्वर्गीय सेवालाल, छोटू राजभर पुत्र संजय राजभर और अंकित राजभर पुत्र विनोद राजभर ने मिलकर प्रेमजीवन के साथ मारपीट किया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.