देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। अपने दुकान पर आ रहे रहे एक युवक पर मंगलवार की रात को कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक की बेल्ट व डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी और उसका वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हमलावर, युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी पिटाई से युवक चीख- चिल्ला रहा है। मामले में पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर तीन नामजद व पांच अज्ञात के विरूद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं सीओ संजय कुमार रेड्डी ने पीड़ित युवक का बयान भी दर्ज किया है। शहर के रामगुलाम टोला निवासी अमित श्रीवास्तव पुत्र ज्ञान प्रकाश का कसया ढाले के पास दुकान है। मंगलवार की रात को अमित विजय टाकिज से पैदल ही अपने दुकान पर आ रहे थे। अभी वह गरूलपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.