युवक को बैट से पीटकर किया घायल
कौशाम्बी, जून 15 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के सईगंज मुहल्ला निवासी संजय केसरवानी पुत्र स्वर्गीय भोलानाथ ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की सुबह वह स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप चाय पीने गया था। आरोप है कि इस दौरान चाय की दुकान पर पहुंचे सुधीर केसरवानी, उसका बेटा हनू केसरवानी व एक अन्य व्यक्ति आकर बहस करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बैट से पिटाई की। घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। जख्मी देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर कोखराज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.