गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शीतला माता रोड पर देर रात एक सनसनीखेज लूटपाट की वारदात सामने आई है। तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और उसका आईफोन, नकदी व दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ऑफिस की कैब से उतरते ही घात लगाकर किया हमलामूलरूप से राजस्थान के अलवर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजीव नगर में रहते हैं और निजी कंपनीमें काम करते है। 12 मार्च की रात करीब दो बजे अपनी कंपनी की कैब से घर लौट रहे थे। कैब से उतरने के बाद वह अपने दोस्तों से बात करने के लिए शीतला माता रोड पर स्थित एक पीजी के पास रुके थे। वहां से घर की ओर जाते समय दुकान के सामने तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पहले कुछ पूछने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.