देवरिया, जून 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के पुलिस लाइन गेट के समीप रविवार की दोपहर एक युवती ने अपने प्रेमी की जमकर धुनाई की। हालांकि लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ा दिया। इस बीच युवक मौका पाकर फरार हो गया।

प्रेम-प्रसंग का विवाद शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती से एक युवक का प्रेम-प्रसंग रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों युवक प्रेमिका से बेवफाई कर दिया है और दूरी बना लिया है। वह न तो युवती का फोन उठा रहा है और न ही बातचीत ही कर रहा है। साथ ही युवती का नंबर ब्लाक कर दिया है। रविवार की दोपहर युवती पुलिस पुलिस लाइन मंदिर की तरफ से मुख्य मार्ग की तरफ जा रही थी, अभी वह पुलिस लाइन के पहले गेट पर ही पहुंची थी कि उसका प्रेमी मिल गया।

पिटाई का घटनाक्रम इसके बाद युवती उसे पकड़ कर पेड़ के नीचे ले गई और फिर बातचीत करने के साथ ही उसकी ...