फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- शिकोहाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर में मामूली बात को लेकर युवकों ने एक युवक को जमीन पर गिराकर बेल्टों से बेरहमी के साथ पीट दिया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। पीड़ित के पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चन्द्रप्रकाश पुत्र मुन्नेश कुमार प्रेमनगर ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसका बेटा विदान एक फरवरी को घर के पास खाली प्लाट में खेल रहा था। इसी दौरान मानव ने अपने अन्य साथियो के साथ आकर पीड़ित के बेटे को धक्का मार कर जमीन पर गिराकर बेल्ट से बेरहमी के साथ पीटना शुरू कर दिया। जिससे बेटे के चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। आरोपी बेटे को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...