युवक को बेरहमी से पीटा, स्कूटी छीनने का प्रयास
बुलंदशहर, मई 30 -- कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट करने और उसका मोबाइल फोन छीन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गांव बुटेना निवासी शेरपाल पंवार ने तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा अमन 12 बजे गांव दुलहैरा की ओर जा रहा था। आरोप है कि तीन युवकों ने उसे रोक लिया और भोंखेड़ा के रास्ते पर ले गए। युवकों ने उससे स्कूटी लेनी चाही, विरोध करने पर आरोपियों ने अमन के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोपियों ने घटना की शिकायत पुलिस से करने पर तथा रिपोर्ट दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.