युवक को बेरहमी से पीटा, जांच शुरू
कानपुर, अप्रैल 4 -- कल्याणपुर। रावतपुर के आदर्श नगर निवासी अर्श अहमद अपने दोस्त सक्षम यादव के साथ घर जा रहे थे। इस दौरान शिवकुमारी मैदान के पास आतिफ, अरमान, साकीब, पौपला उर्फ अरमान समेत 5-6 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर लात-घूंसों और बेल्ट से पीट दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.