युवक को बुलाकर मारपीट, नगदी और जेवर लूटने का आरोप
हरदोई, मई 29 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक को फोन कर बुलाने के बाद उसके साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। विभूतिनगर निवासी वंदना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई की शाम उनके बेटे दीपेंद्र उर्फ दीप सिंह को राहुल वर्मा ने फोन कर बिलग्राम चुंगी के पास बुलाया था। वहां पहले से मौजूद कई लोगों ने दीपेंद्र को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने सोने की चेन, अंगूठी और तीन हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। बाद में पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.