बांदा, अप्रैल 22 -- नरैनी। बाइक सवार युवक ने बाजार करने के बाद घर लौट रहे एक मूक बधिर युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करतल गांव निवासी 40 वर्षीय बउरा देर शाम बाजार कर घर वापस अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात दो पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. चेतना मिश्रा ने प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में ...