प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद सलमान का उसके बड़े भाई से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बड़े भाई ने सलमान को डंडे से मारकर घायल कर दिया। उसका बायां हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सलमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...