सीवान, अप्रैल 16 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सीवान- मशरख एनएच 227 ए पर बुधवार को माघर मोहर राय टोला के पास एक युवक को बचाने में आम लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। लेकिन गनीमत यह रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रक तेलंगाना से आम लादकर गुवाहाटी जा रहा था। इसी बीच माघर मोहर राय के टोला के पास एनएच 227 ए ट्रक के सामने अचानक एक युवक के आ जाने पर उसे बचाने के क्रम में ट्रक ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क किनारे आम बिखर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक तथा सड़क किनारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.