युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप
गाज़ियाबाद, जून 3 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। एक युवक को बाइक पर अगवा कर ट्यूबवेल पर ले जाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को बंधनमुक्त कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। नगर की सक्को वाली कॉलोनी निवासी रनजीत सिंह बुधवार सुबह करीब दस बजे काम पर गांव शोभापुर जा रहे थे। आरोप है कि बाइक सवार कई युवक आए और जबरन बैठाकर अपने साथ ले गए। वह रनजीत सिंह को गांव बसंतपुर सैतली स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गए और कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि युवकों ने बेरहमी से पिटाई की। यह भी पढ़ें- 3 महीने नौकरी, सैलरी मांगने पर युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पेशाब पिलाई मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को बंधक मुक्त कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.