उरई, मार्च 17 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के गढ़गुवां गांव के युवक को चार लोगों ने कुठौंद के एक कमरे में बंधक बना लिया और उसे मारा पीटा। घायल युवक को डरा धमकाकर ऑनलाइन एक लाख 11 हज़ार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इतना ही नहीं पर्स से 40 हज़ार रुपये भी छीन लिए। किसी तरह वहां से भाग कर युवक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और तब उसे इलाज के लिए ले जाया गया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गढ़गुवां निवासी राहुल सिंह ने पुलिस को बताया 16 मार्च को वह परिचित युवक के कहने पर मिलने कुठौंद गया था। कुठौंद में उसके तीन अन्य दोस्त भी थे। चारों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर एक घर में ले गए। वहां कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की और जबरन उसके मोबाइल से यूपीआइ के माध्यम से एक लाख 11 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.