उरई, फरवरी 28 -- सिरसाकलार। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गढ़गुवा में शुक्रवार रात खेत से घर जा रहे युवक को कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर बंधक बना लिया और उसे जमकर पीटा। इस दौरान ग्रामीणों ने उसकी पिटाई का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना को लेकर पुलिस ने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार रात को सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवा निवासी 30 वर्षी उसकर दुबे पुत्र अभय खेत से घर जा रहा था तभी राहुल सेंगर व उत्कर्ष रास्ता रोककर मारपीट की। विरोध करने पर तीन अन्य साथी भी आ गए। इस दौरान पांचों लोग घसीटते हुए बंधक बनाकर पीटा। तभी गांव के कई लोग आ गए। शिकायत पर पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर राहुल, उत्कर्ष,अरुण, उदय संतराम समेत पांच लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस...