युवक को बंधक बनाकर पीटा, तीन पर केस
मुरादाबाद, फरवरी 28 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोर्ट से तारीख के बाद लौट रहे युवक को तीन लोग बहाने से चंद्रनगर ले गए। वहां कमरे में बंद कर उसे शराब पिलाई और मारपीट की। पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। नागफनी थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी गली नंबर 3 निवासी रेखा पत्नी भीकम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटा 24 फरवरी को एडीजे तृतीय की कोर्ट में मुकदमे की तारीख लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में चंद्रनगर निवासी आर्यन, पवन और आदित्य उसे मिले और बहाने से उसे अपने साथ चंद्रनगर ले गए। आरोप है कि वहां कमरे में बंद कर आरोपियों ने विवेक को शराब पिलाई। इसके बाद लातघूंसों और बेल्टों से उसकी बुरी तरह पिटाई की। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.