कौशाम्बी, मार्च 6 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर के गांधी नगर मुहल्ला निवासी धीरेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह सिराथू रोड स्थित एक दुकान में काम करता था। दुकान मालिक की पिछले दिनों बाइक चोरी हो गई थी। दुकानदार उस पर बाइक चुराने का शक जाहिर कर रहा था। आरोप है कि पांच मार्च को दुकानदार ने बहाने से उसे बुलाया। इसके बाद तीन साथियों की मदद से जबरन बाइक में बैठाकर सैनी इलाके के एक घर ले गया। घर दुकानदार के मित्र था। वहां सभी ने बाइक चोरी करने का जुर्म कुबूल कराते हुए बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। लात-घूंसे के अलावा धारदार हथियार से हमला कर जख्मी किया गया। यातना का सिलसिला यहीं नहीं थमा। आरोपितों ने पिलास से उसके हाथों के नाखून तक नोंच डाले। पीड़ित के मुताबिक इस दौरान उसने किसी के मोबाइल से फोन करके घटना के बाबत अपने भाई को जानकारी द...