लखनऊ, मार्च 22 -- सर फोटो है -घटना सरोजनीनगर थानाक्षेत्र का, परिजनों ने महिला पर लगाया जलाने का आरोप-पीड़ित ने महिला को दिए थे 15 हजार रुपये उधार, पुलिस मामले की जांच में जुटीलखनऊ, संवाददाता।सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में उधारी की रकम वापस मांगने पर युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां ने एक महिला पर जलाने का आरोप लगाया है।बंथरा गांव निवासी मजदूर इरफान ने बताया कि उनके बेटे आसिफ (22) ने करीब डेढ़ माह पहले सरोजनी नगर के अंबेडकर पुरी (गुड़ौरा) निवासी करीब 50 वर्षीय एक महिला को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस न करने पर आसिफ ने उसका मोबाइल ले लिया था। आसिफ पुणे में मूर्ति बनाने के कारखाने में मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले ही वह घर आया है। आरोप है कि बीते 20 मार्च की शाम...