जहानाबाद, अप्रैल 30 -- लोगों ने प्रेमी युगल को कमरे में बंद कर पुलिस को दी सूचना -पुलिस की मध्यस्ता के बाद दोनों परिवार हुए राजी मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर के छरियारी में एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। जानकारी के अनुसार नवादा जिले के अकबरपुर का रहने वाला प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए छरियारी आया हुआ था। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, लोगों ने युवक को कमरे में बंद कर दिया और इसकी जानकारी मखदुमपुर थाने को दी। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका को थाने लाया गया। युवक के अभिभावक को इसकी सूचना दी गई। युवक के परिवार के लोगों के आने के बाद पुलिस के माध्यम से दोनों परिवार में समझौता कराया गया। इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। दोनों की सहमति के बाद स्थानीय काली मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.