बक्सर, अप्रैल 15 -- पेज तीन के लिए ---- नामजद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव की घटना नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में बीते रविवार की रात एक युवक को कथित रूप से चोरी के आरोप में पेड़ पर उलटा लटका कर पीटा गया। इस मामले में उसके पिता ने गांव के ही सोलह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव निवासी बसावन सिंह के पुत्र रवि कुमार (28) पर चोरी का आरोप लगाते हुए गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- पोल में बांधकर युवकों को पीटने के मामले में दो गिरफ्तार इसके बाद उसकी पिटाई करते हुए हाथ-पैर बांधकर पेड़ पर उलटा लटका दिया। इस सनसनीखेज मामले का वीडियो सोशल मीड...