देवघर, जनवरी 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना के सनबदिया डुमरिया गांव निवासी तुलसी मिर्धा ने थाना में दो व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिक्र है कि बेटा विजय मिर्धा को गांव के सागर मिर्धा और नुनलाल मिर्धा ने मारपीट कर घायल कर दिया है। बताया कि 24 जनवरी 2026 को रात करीब 7:30 बजे विजय मिर्धा अपने छोटे साले सौरभ कुमार के साथ राशन लेने घर जा रहे थे। पुल के पास आरोपियों ने घेर लिया। सागर मिर्धा ने रॉड से विजय के सिर पर हमला किया, जिससे लहूलुहान हो गया। नुनलाल मिर्धा ने चाकू से गर्दन पर वार किया और सिर व शरीर पर कई चोटें लगाईं। घटना में विजय के पॉकेट में रखे 1500 रुपए भी छीन लिया। पुलिस ने मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.