गंगापार, मार्च 6 -- गायब मोबाइल की युवक ने जानकारी चाही तो कुछ लोंगो ने उसे पीट दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है। बहरिया थाना के सिकंदरा निवासी मोहम्मद शकील का गुरुवार शाम मोबाइल कहीं गिर गया था। जिसकी जानकारी वह खुर्शीद आलम से लेना चाहा तो लोग भड़क गए और शानू, नफादीन, बादल ने मोहम्मद शकील को पीट दिया। मोहम्मद शकील की तहरीर पर खुर्शीद आलम, बादल, नफादीन, सानू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.