युवक को पीटा, एससी-एसटी का मुकदमा
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर गांव निवासी बंशीलाल ने बताया कि चार सितंबर को सिहोरी का रहने वाला वैश पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी का मुकदमा कायम किया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि घायल का मेडिकल करा दिया गया है। विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.