युवक को पीटने वाले चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, मई 21 -- भरथना। थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर लेकर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम चलनिया निवासी अरविन्द्र कुमार पुत्र रामबहादुर ने थाना भरथना में दी तहरीर में बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार 20 मई की सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर लेकर किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि भोली चौराहे के सामने पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद अनुज कुमार और हिमांशु निवासी नगला विधि साम्हों, गौरव निवासी मोहल्ला कल्पना नगर तथा गोलू निवासी ग्राम पडियापुरा ने मिलकर हर्षित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में युवक घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.