गाजीपुर, मार्च 27 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के मटुकपुर गांव में गुरुवार को शौच के बोतल को लेकर हुए विवाद में भाई-बहन ने मिलकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। सिर के पीछे चोट लगने से घायल गोविंद कुमार को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया ले जाकर उपचार कराया गया। पीड़ित गोविंद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को शौच के लिए एक बोतल लेकर जा रहा था। बोतल को लेकर गांव के ही नंदे कुमार से बहस तथा हाथापाई हो गई। जब वह शौच से लौट रहा था तो नंदे के घर के सामने उसकी बहन झुन्नी कुमारी उर्फ बिंदु ने उसे बुलाकर बोतल के बारे में पूछताछ करने लगी। इसी बीच नंदे घर में से डंडा लेकर पहुंचा और सिर के वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नंदे कुमार तथा उसकी बहन झुन्नी कुमारी उर्फ बिंदु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.