औरैया, अप्रैल 12 -- अयाना। थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा भौतापुर निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 10 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे के करीब गांव के मनोज व बौरा नायक उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.