गोरखपुर, फरवरी 18 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस को कैंट थानाक्षेत्र के सिंघड़िया गैस गोदाम वार्ड नंबर 5 निवासी अनुराग कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ दिन पूर्व वह तरकुलहा मंदिर पर देवी माता के दर्शन के लिए आए थे। उसी समय उनके मोहल्ले का लड़का अमित यादव अपने साथ एक अज्ञात युवक को लेकर आया और रंजिश में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके ऊपर हमला कर दिए। पुलिस तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, दलित एक्ट का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...