औरैया, अप्रैल 8 -- अयाना। थाना क्षेत्र के अंतौल निवासी सत्यवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:40 बजे पर वह रोशंगपुर से दावत खाकर घर लौट रहा था। गांव के बाहर नहर पुल पर मौजूद गांव के दामोदर, अतुल व मोनू सिंह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आए लोगों को देख आरोपी धमकी देकर भाग निकले। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी दामोदर, अतुल को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.