रामपुर, जून 7 -- बिलासपुर। रंजिश के चलते युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल की मां की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव चैनपुर निवासी धर्मवती द्वारा मोहम्मद यासीन, जीशान निवासीगण गांव इंड्री भोट, अनस निवासी कुईया ताल महावर, आयन निवासी गांव हुरमतनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि एक जून को उसका पुत्र सचिन सागर गांव मनोना से घर लौट रहा था। इस दौरान चारों युवकों ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि घायल की मां की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...