इटावा औरैया, मार्च 7 -- गांव पृथ्वीपुर के रहने वाले कुलदीप पुत्र कन्हैयालाल ने शनिवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शुक्रवार देर शाम को गली किनारे आग जलाकर हाथ सेंक रहे थे। तभी पड़ोसी युवक वहां पर आया और बैगर किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक आग बबूला हो गया और अपने परिजनों के साथ लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया पीड़ित के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.