प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के उदय मिश्र का पुरवा गांव निवासी दूधनाथ सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 23 मई की रात करीब नौ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा। तभी परिवार के ही लोग पहुंचे और जमीन के विवाद में गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी उसको लाठी-डंडे से पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित दूधनाथ की तहरीर पर पुलिस ने लोहा सरोज उसकी मां आशा देवी पत्नी नोखेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त फौजी पर जानलेवा हमले में सात पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...