प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के शुक्लन का पुरवा कामापट्टी गांव निवासी सुशील शुक्ला पुत्र राघवराम शुक्ला पांच जून की सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से पंचायत भवन जा रहा था। तभी रास्ते में रोककर गांव के ही कुछ लोग उसे गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। वह किसी तरह जान बचाते हुए पंचायत भवन पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और सबके बीच में उसे मारते-पीटते हुए जान से मारने की धमकी देते चले गए। परिजनों ने घायल का इलाज कराने के बाद पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी। पीड़ित सुशील शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप पांडेय उर्फ पुल्लू, भइयाराम पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...