युवक को पीटने पर आठ के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई गांव निवासी राम मनोहर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 जून रात करीब 9:45 बजे कांशीराम कॉलोनी महुवातर के पास अपनी जमीन देखकर वह हाइवे के सर्विस रोड से घर जा रहा था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के आगे पहुंचा, कुछ लोगों ने उसे रोककर जमीन खरीदने की बात कहते हुए गालियां देते हुए उसे मारा पीटा। पीड़ित राम मनोहर की तहरीर पर पुलिस ने आनंद, प्रमोद कुमार तथा छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.