पीलीभीत, मई 4 -- पूरनपुर। जनसेवा केंद्र से रुपए डलवाकर भाग रहे युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस खाते में रुपए डलवाए गए उसे पुलिस ने फ्रीज करा दिया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शनिवार को खुटार हाइवे पर गढ़वाखेड़ा में पहुंचे अज्ञात बाइक सवार ने जनसेवा केंद्र संचालक से एक मोबाइल नंबर पर चालीस हजार रुपए डलवाए। उसके बाद भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई लगाई। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। युवक को बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की। जिस नंबर पर उसने चालीस हजार रुपए डलवाए थे। उसके बैंक खाते को फ्रीज करा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उस पर ठगी कर भाग रहे युवक को बांधकर पीटने को अमानवीय कृत्य...