प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- कुंडा, संवाददाता। युवक को बुलाकर बेरहमी से पीटने के मामले में दो दिन बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना को लेकर वायरल वीडियो से आरोपियों को पुलिस चिह्नित कर कार्रवाई की बात कह रही है। युवक को पीटने के मामले में कार्रवाई के लिए सपा सुप्रीमो ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया दी थी। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के तिनपेड़ा मौली गांव निवासी केशव प्रसाद यादव के 19 वर्षीय बेटे निखिल यादव को 5 मई को दोपहर में कुछ लोग फोन कर बुलाया। उसे अपने साथ ले जाकर उसको बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटा। युवक पीटते रहे और निखिल चीखता रहा। पीटने के बाद जानलेवा धमकी देते आरोपी उसे वहीं छोड़कर चले गए। बेटे के साथ घटना को लेकर परिजन भी दहशत में रहे, जिससे कोई तहरीर देने थाने तक नहीं गया। मामले का वीडियो बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.