नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा,गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की छिजारसी स्थित जेजे कॉलोनी में तीन माह पूर्व एक युवक को पांच युवकों ने रंजिशन बेहरमी से पीटा। यही नहीं आरोपियों ने करंट लगाकर बेहोश कर दिया। युवक के पिता ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।छिजारसी स्थित जेजे कॉलोनी निवासी प्रहलाद सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 दिसंबर 2025 को पुत्र दीपक काम करने के लिए श्रमिक चौक गया था। वहां काम नहीं मिला तो वापस घर आने लगा। रास्ते में उसे राहुल, कांता, विकास और दो अज्ञात लोगों ने रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की नियत से बिजली के करंट लगाए। इसके बाद दीपक बेहोश हो गया। दीपक को आरोपी मरा समझकर झाड़ियों में फेंककर भाग गए। राह चलते लोगों ने ...