प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के संडौरा गांव निवासी रामकुमार सरोज का बेटा राजू 15 मार्च की शाम को हरिहरगंज बाजार गया था। आरोप कि बाजार पहुंचते ही थाहीपुर गांव के दो बाइक सवार चार युवक उसे घेर कर गाली-गलौज करते हुए पीटने लगे। मारपीट में उसे गंभीर चोटे आई। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...