प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के कांटे जोत गांव रायगढ़ गांव निवासी शिव शंकर पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। उसके बेटे नवीन शंकर पांडेय के नाम से पड़ोसी ने किस्त पर ई-रिक्शा लिया है। किस्त जमा करने के विवाद में 23 मार्च की रात करीब नौ बजे कृष्णा पांडेय ने लाठी मारकर उसके कूलर को तोड़ दिया। वह उठा तो उसको भी खिड़की से लाठी से मारा, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित शिवशंकर की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...