युवक को पीटकर सिर फोड़ा और मोबाइल तोड़ा
हरदोई, जून 24 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती रेलवेगंज निवासी एक युवक ने मोहल्ले के ही युवक और उसके साथियों पर मारपीट कर घायल करने तथा मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नई बस्ती रेलवेगंज निवासी वरुण गुप्ता के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे वह खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहा था। तभी बाबा का ताल निवासी आकाश कश्यप उर्फ छोटे बिरयानी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है तीनों नशे में थे। आते ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने थप्पड़ मार दिया। फिर लात-घूंसों, लाठी-डंडों तथा हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में उसके शरीर पर कई चोटें आईं। सिर में तीन स्थानों पर गंभीर चोट लगी तथा आंख के किनारे भी जख्म हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.