गोरखपुर, मार्च 6 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मखनहा टोला अगहियवा निवासी दिलीप गुप्ता ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 मार्च को होली के दिन शाम करीब पांच बजे वह घर से मछरिहा घाट पर पकौड़ी खाने गए थे। इसी दौरान गांव का एक युवक उन्हें धमकाने लगा, जिसके बाद वह वहां से वापस आ गए। पीड़ित के अनुसार शाम करीब छह बजे वह दोबारा मछरिहा घाट पर मछली लेने गए। तभी उक्त युवक अपने साथियों के साथ पहुंच गया और लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...